BSE News Update: SEBI ने बढ़ाया Jane Street मामले की जांच, Sensex ऑप्शंस की भी जांच शुरू

BSE News Update: भारतीय बाजार नियामक संस्था SEBI ने Jane Street से जुड़े कथित इंडेक्स मैनिपुलेशन केस की जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। अब इस मामले में Sensex ऑप्शंस को भी शामिल किया गया है। SEBI पहले सिर्फ Nifty और Bank Nifty वीकली ऑप्शंस में कथित हेराफेरी की जांच कर रहा था, लेकिन […]

Share Market Update: निफ्टी-सेंसेक्स में गिरावट, आईटी और फार्मा शेयर अमेरिकी टैरिफ और वीज़ा शुल्क बढ़ोतरी से धड़ाम

BSE News Update: भारतीय बाजार नियामक संस्था SEBI ने Jane Street से जुड़े कथित इंडेक्स मैनिपुलेशन केस की जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। अब इस मामले में Sensex ऑप्शंस को भी शामिल किया गया है।

SEBI पहले सिर्फ Nifty और Bank Nifty वीकली ऑप्शंस में कथित हेराफेरी की जांच कर रहा था, लेकिन अब इस मामले में BSE के Sensex ऑप्शंस को भी शामिल कर लिया गया है। इससे यह साफ है कि जांच का दायरा तेजी से बढ़ रहा है और अन्य इंडेक्स भी जांच के घेरे में आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Asston Pharmaceuticals IPO News: SME इश्यू में रिकॉर्ड सब्सक्रिप्शन, 32 गुना से ज्यादा भर गई बुकिंग


शेयर बाजार में हड़कंप, BSE Ltd के शेयरों में भारी गिरावट

जांच के इस विस्तार की खबर सामने आते ही BSE Ltd के शेयरों में भारी दबाव देखने को मिला। खबर के बाद शेयर करीब 4% तक गिर गया और ₹2371.70 के स्तर तक पहुंच गया। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि इस मामले से बाजार में अस्थिरता बढ़ सकती है।


SEBI की सख्ती जारी, Jane Street पर पहले ही बैन

SEBI ने इससे पहले Jane Street और उससे जुड़ी कंपनियों पर भारतीय शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने से रोक लगा दी थी। साथ ही, इन कंपनियों से 4,843.5 करोड़ रुपये के कथित अवैध मुनाफे को जमा कराने का आदेश दिया गया है। अब मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top