Mahindra Sales Report: महिंद्रा एंड महिंद्रा की SUV बिक्री में ऐतिहासिक उछाल, अक्टूबर में 31% की बढ़ोतरी
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अक्टूबर 2025 में SUV बिक्री में नया इतिहास रच दिया। कंपनी की SUV बिक्री 31% बढ़कर 71,624 यूनिट पर पहुंची, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। ट्रैक्टर और कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में भी मजबूत ग्रोथ से कंपनी का कुल प्रदर्शन शानदार रहा।

