Sresta Bioproducts में 100% हिस्सेदारी के साथ ITC की ऑर्गेनिक बाजार में एंट्री

Sresta Bioproducts: देश की जानी-मानी कंज्यूमर गुड्स कंपनी ITC ने ऑर्गेनिक फूड इंडस्ट्री में अपने पैर और मजबूत करते हुए एक बड़ी डील की है। कंपनी ने Sresta Natural Bioproducts नामक ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स बनाने वाली फर्म में 100% हिस्सेदारी खरीद ली है। खास बात ये है कि यह अधिग्रहण पूरी तरह से कैश डील में हुआ है।
इस अधिग्रहण के ज़रिए ITC का मकसद देश के साथ-साथ अमेरिका और खाड़ी देशों (UAE) जैसे विदेशी बाजारों में भी अपने ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स की पहुंच बनाना है। Sresta कंपनी “24 Mantra” ब्रांड के नाम से अपने उत्पाद बेचती है, और ऑर्गेनिक श्रेणी में इसकी एक मजबूत पहचान है।
यह भी पढें: Jhunjhunwala Stocks 2025: नाज़ारा टेक बना रिटर्न मशीन, निवेशकों को मिला तगड़ा मुनाफा
ITC का शेयर सोमवार को दिखा सकता है हलचल
सूत्रों के अनुसार, ITC के इस बड़े अधिग्रहण का असर शेयर बाज़ार में भी देखा जा सकता है। सोमवार को कंपनी का शेयर भाव इस खबर पर रिएक्ट कर सकता है। निवेशकों की नजर इस बात पर होगी कि इस सौदे से कंपनी की लॉन्ग टर्म ग्रोथ में कितना फायदा मिल सकता है।
क्यों ITC ने Sresta को चुना?
Sresta Natural Bioproducts देश की उन गिनी-चुनी कंपनियों में है, जो 100% ऑर्गेनिक उत्पाद बनाती हैं। इसके पास देश भर में हजारों फार्मर्स के साथ मजबूत नेटवर्क है और यह कंपनी अमेरिका, यूरोप और मध्य-पूर्व के बाज़ारों में भी एक्सपोर्ट करती है। यही वजह रही कि ITC ने इसे अधिग्रहण के लिए उपयुक्त माना।
कंपनी का उद्देश्य और विस्तार की रणनीति
ITC ने पहले ही अपने फूड सेगमेंट को एक नए मुकाम पर पहुंचाया है, और अब वह तेजी से बढ़ते ऑर्गेनिक फूड बाजार में गहरी पैठ बनाने की योजना पर काम कर रही है। इस डील के ज़रिए ITC को न केवल प्रोडक्ट्स की रेंज बढ़ाने का मौका मिलेगा, बल्कि हेल्थ-कॉन्शियस ग्राहकों तक पहुंच बनाने में भी आसानी होगी।
ITC का यह अधिग्रहण न केवल ऑर्गेनिक सेगमेंट में उसकी मौजूदगी को और मज़बूत करेगा, बल्कि इसे आने वाले वर्षों में एक सस्टेनेबल और हाई ग्रोथ पोर्टफोलियो तैयार करने में भी मदद मिलेगी। निवेशकों और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स की नज़र अब ITC के आगामी कदमों पर टिकी होगी।
डिस्क्लेमर: यह समाचार केवल जानकारी के उद्देश्य से है। इसमें दी गई किसी भी जानकारी को निवेश की सलाह न समझा जाए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श लें।