Stock Market

Reliance Infra-Dassault Deal: पार्टनरशिप की खबर से जोरदार छलांग, शेयर ने 2 दिन में दिया 10% रिटर्न

Reliance Infra-Dassault Deal: अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड एक बार फिर चर्चा में है। 19 जून को कंपनी के शेयरों ने शेयर बाजार में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए करीब 4.2% की बढ़त दर्ज की और ₹405 तक पहुंच गए। यह तेजी ऐसे समय में आई है जब कंपनी ने फ्रांस की जानी-मानी एयरोस्पेस कंपनी डसॉल्ट एविएशन के साथ एक बड़ी साझेदारी की घोषणा की है।

भारत में बनेगा फाल्कन 2000 जेट

इस साझेदारी के तहत रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की सब्सिडियरी रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर और डसॉल्ट एविएशन मिलकर भारत में फाल्कन 2000 बिजनेस जेट का निर्माण करेंगी। यह समझौता पेरिस एयर शो के दौरान हुआ, और इसके बाद से निवेशकों में कंपनी को लेकर उम्मीदें और भी मजबूत हुई हैं।

यह भी पढें: Monolithic India IPO Listing News: पहले ही दिन ₹100 की छलांग, शेयरों ने मारी 70% की उड़ान

यह पहली बार होगा जब डसॉल्ट अपने प्रतिष्ठित फाल्कन 2000 जेट का निर्माण फ्रांस के बाहर, यानी भारत में करेगी। इस प्रोजेक्ट की असेंबली लाइन महाराष्ट्र के नागपुर शहर में स्थापित की जाएगी, जो आने वाले वर्षों में भारत की एयरोस्पेस इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा मील का पत्थर बन सकता है।

2028 तक उड़ान भर सकता है भारत निर्मित जेट

डील के मुताबिक, 2028 तक भारत में बना पहला फाल्कन 2000 जेट तैयार हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम भारत को बिजनेस एविएशन सेक्टर में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल है।

इस डील से उत्साहित अनिल अंबानी ने कहा कि यह साझेदारी ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की सोच को आगे बढ़ाने वाली है। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि आने वाले समय में कंपनी फाल्कन 6X और 8X जैसे अन्य मॉडल्स की असेंबली भी भारत में कर सकती है।

डिफेंस सेक्टर में पहले भी कर चुकी है बड़ी साझेदारी

यह पहली बार नहीं है जब रिलायंस ग्रुप की कंपनियों ने विदेशी डिफेंस कंपनियों के साथ हाथ मिलाया हो। इससे पहले रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की एक और सब्सिडियरी रिलायंस डिफेंस ने जर्मनी की डीहल डिफेंस के साथ करीब ₹10,000 करोड़ की डील की थी। उस समझौते के तहत भारत में वुल्कैनो 155mm प्रिसिजन गाइडेड गोला-बारूद का निर्माण किया जाना है।

शेयरों में जबरदस्त रिटर्न

सिर्फ साझेदारियों की वजह से ही नहीं, बल्कि शेयर बाजार में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रदर्शन ने भी निवेशकों को आकर्षित किया है।

  • पिछले 1 महीने में स्टॉक में 39% की तेजी देखी गई है।
  • वहीं,पिछले 5 साल में शेयर 1400% ऊपर चढ़ चुका है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है। इसमें दी गई कोई भी जानकारी निवेश सलाह नहीं है। शेयर बाज़ार में निवेश जोखिमों के अधीन होता है। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *